ब्रेकिंग: संतकबीरनगर में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या हुई 32

554

गोरखपुर। गोरखपुर से सटे संतकबीरनगर जिले के मगहर में 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। कल देर रात आई रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह चारों देवबंद से आए मगहर के रहने वाले छात्र के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही संतकबीर नगर में संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है।

Advertisement

संत कबीर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया मंगलवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह चारों देवबंद से आए मगहर के संक्रमित छात्र के संपर्क के हैं। अब तक कुल 32 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।