Advertisement
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कमेस्ट्री डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. ओ.पी. पांडेय को साइंस डिपार्टमेंट का नया डीन बनाया गया है। कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह ने इनकी नियुक्ति के आदेश दिए थे। उसी आदेश के अनुपालन में विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता पद का दायित्व प्रदान किया गया है।
Advertisement
वर्तमान डीन ऑफ साइंस प्रो. हरिशरण के रिटायर होने के पश्चात यह निर्णय लिया गया। श्री पाण्डेय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे हैं । प्रतिष्ठित शिक्षक श्री सम्मान से भी उत्तर प्रदेश सरकार इनको विभूषित कर चुकी है।
Advertisement
Advertisement