गोरखपुर के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बनाये गये नीरज सिंह सैथवार

205

गोरखपुर। गोरखपुर के क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के संतुती पर एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष (पि. मो.) शिवनाथ चौधरी के द्वारा नीरज सिंह सैथवार को गोरखपुर क्षेत्र का मिडिया प्रभारी बनाया गया हैं।

Advertisement

आपको बता दे की नीरज सिंह राजेंद्र नगर गोरखनाथ के रहने वाले हैं और भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर शोध प्रमुख के पद पर थे।

नीरज सिंह को उनके पार्टी के हर काम को निष्ठा से कार्य करने पर एवं क्षेत्र में बेहतर कार्य को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

इस दौरान नीरज सिंह ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वाहन मैं पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ के साथ करूंगा।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह (MLC), सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पि.मो. चिरंजीव चौरसिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष पि. मो. शिवनाथ चौधरी, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेंद्रपाल सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी ने बधाई शुभकामनाएं दिया। इसी के साथ जिले के युवाओं में हर्ष का माहौल उत्पन्न हो गया है।