Advertisement
गोरखपुर। आज देर शाम गोरखपुर के पैडलेगंज चौराहे पर पैडलेगंज पुलिस चौकी प्रभारी रणधीर सिंह बघेल द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट, बिना फेस मास्क लगाए दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाने वालों का चालान काटा गया। गोरखपुर लाइव से बातचीत में चौकी प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि लगभग 15 लोगों का चालान काटा गया है जिसमें 10 हजार पेनाल्टी शुल्क वसूला गया है।
Advertisement

वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 15 (3/4) के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। इस दौरान उनके साथ इंस्पेक्टर आशीष पांडेय, कांस्टेबल कृष्णा कुमार, परशुराम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement