संतकबीरनगर में सामने आया चार और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 79

430

संतकबीरनगर में आज शुक्रवार को कुल 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। जिसमें तीन पॉजिटिव मुंबई से लौटे थे। जबकि चौथी पॉजिटिव मिली महिला का पति मुंबई से लौटा था और जिससे उसकी पत्नी भी संक्रमित हुई है।

Advertisement

डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि पॉजिटिव मिली महिला का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। पहले जो रिपोर्ट आई थी वह निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले के निवासी एक शख्स की लखनऊ में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस प्रकार जिले में शुक्रवार को कुल चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। अब तक कुल 79 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। 31 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है।