बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह पर बनेगी फ़िल्म, पहला पोस्टर आया सामने..

603

बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर जल्द ही एक फ़िल्म आने वाली है जिसका नाम है: हां मैं गिरिराज हूँ… ये वही गिरिराज हैं जो अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। ये वही गिरिराज हैं जो गाय की फैक्ट्री लगाकर लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात करते हैं।

Advertisement

ये वही गिरिराज हैं जो आये दिन पाकिस्तान को चुनौतियां देते रहते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर फिल्म बनाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। फ़िल्म का नाम और पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। यह फ़िल्म दिनकर फिल्म के प्रोडक्शन में बनेगी।