पति की मौत को बर्दाश्त नही कर सकी पत्नी,पति के मौत के कुछ घण्टे बाद ही तोड़ दिया दम

483

गोरखपुर:गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक दम्पति के मौत का अनोखा मामला सामने आया है। पति के मौत के ठीक चार घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया और दोनो का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया।

Advertisement

पति की मौत का गम बर्दाश्‍त नहीं कर सकी पत्नी,चार घण्टे के भीतर ही तोड़ दिया दम, दोनों का अंतिम संस्‍कार एक साथ किया गया

बताया जाता है कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला निवासी 80 वर्षीय पाखंडी की मौत बीते शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हो गयी और चार घण्टे के अंतराल में उनकी 75 वर्षीय पत्नी तेतरा देबी ने भी दम तोड़ दिया।

मृतक पाखंडी की दो वर्ष से तबीयत खराब चल रही थी और पत्नी तेतरा देवी पति के मृत्यु के वियोग में अपना भी दम तोड़ दिया, दम्पति की एक साथ मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई माता पिता की मौत के बाद बच्चों को रोते देख लोगों की आंखे भर गयी।

दोनो की अर्थी अलग अलग सजाई गई और दम्पति को एक ही साथ बांसस्थान स्थित शमशान घाट ले जाया गया, जहाँ दोनो की अर्थी एक ही चिता पर सजाई गई और पुत्र राजेंद्र राजभर ने मुख्यअग्नि देकर उनका दाहसंस्कार किया।

मृत दम्पति की आर्थिक स्थिति खराब थी।दम्पति का एक लड़का और चार लड़कियां है, सभी की शादी हो चुकी है। मृत दम्पति का परिवार गरीबी में जीवन यापन कर रहा था और खेती बारी करके अपने जीवन का गुजर बसर करते है। पाखंडी को दस वर्ष पहले फालिज मार दिया था तब से वह बिस्तर पर ही रहते थे।आर्थिक तंगी के चलते समय समय पर इलाज भी नही हो पा रहा था।