यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर से टकराने के बाद कार सवार 5 लोग जिंदा जले

392
Advertisement

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना में कार के अंदर सवार पांच लोगों को जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर के कार में टकराने के बाद हुआ। कार सवार लखनऊ के बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि लखनऊ के नंबर की गाड़ी UP 32 KW 6788 में सवार होकर पांच लोग दिल्ली जा रहे थे। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। तेज आवाज के साथ कार में आग लग गई और कार के अंदर बैठे सभी लोग जिंदा जल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सभी लोग कार के अंदर बुरी तरह से जल चुके थे।

Advertisement

हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग के कारण लोगों को हिम्मत कार के पास जाने की नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि पुलिस और दमकल क गाड़ियां भी देर से पहुंचीं। लोग कार के अंदर से मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली।

आगरा में हुए इस सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Advertisement