बस्ती में सांपों का तस्कर गिरफ्तार

335

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजा होटल से दो सांप तस्कर गिरफ्तार किये गए है। वन विभाग के प्रभागीय रेंजर टीम ने एन्टीबोआ प्रजाति के एक ( दो मुँहा साँप ) बरामद किया है।

Advertisement

प्रयागराज जिले से लाकर बस्ती के महाराजा होटल में 10 लाख रुपये में एक साँप की डील हुई थी। दोनो तस्कर आईटीआई के छात्र है। छात्र अमरेन्द्र जो मउ से आईटीई पास कर चुका है। वही मनोज गोरखपुर का रहने वाला है, जो अभी आईटीआई का छात्र है।

बस्ती जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र से दो दुर्लभ प्रजाति के स्नैक के साथ दो तस्करों को वन विभाग की टीम ने अरेस्ट किया है। दर असल ये दोनों तस्कर प्रयागराज जिले से रेड सेंड बोआ स्नैक को लेकर बस्ती स्थित महाराजा होटल में डील करने पहुंचे थे। आज इन्हें रेड सेंड स्नैक की डिलीवरी देकर पार्टी से 10 लाख रुपये लेने थे लेकिन वन विभाग की टीम इन्हें गिरप्तार कर लिया।

दर असल दोनो युवक स्नैक करियर का काम करते थे। डिलीवरी देकर पैसे लेने में इन्हें अच्छे खासे पैसे मिल जाते थे।

दोनो आईटीआई के छात्र है। इन्हों यूट्यूब से जानकारी हासिल किया और प्रयाग राज से साँप को लेकर बेचने की फिराक में बस्ती पहुंचे थे। तस्करो की फोन से कस्टमर की डीलिंग हुई और बस्ती में बेचने की बात हुई। फिलहाल दोनो को आज पूछ ताछ के बाद बस्ती जेल भेज दिया गया और लोग जो शामिल है उनकी तलाश की जा रही है। भारत में संरक्षित दो मुंहा सांप की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है।

अंतरराष्ट्रीय डिमांड के चलते इस सांप को विदेशों में बिक्री करोड़ो रूपये में होती है। सूत्रों की माने तो दो मुंहे सांप का इस्तेमाल विशेष रूप से तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है। वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि इन सांप को खाने से शारीरिक शक्ति और यौन शक्ति में बढ़ोतरी होती है।

साथ ही एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का भी इलाज इससे संभव है। हालांकि ऐसा होने के पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं हैं। लेकिन ऐसी किदवंतियों के चलते बड़े पैमाने पर इनकी तस्करी की जाती है।

इस संबंध में डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने जानकारी दी है की चीन ,मलेशिया, सिंगापुर सहित बिदेशो में स्किन और मेडीसिन के लिए भारी डिमांड रहती है। फिलहाल अभी इन दोनों तस्करो से पूछ ताछ जारी है। अंतररास्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख से लेकर करोङो रुपए है।

रिपोर्ट: दिलीप पांडेय