सीएम सिटी गोरखपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या

376
Advertisement

खोराबार के रायगंज में गामा निषाद, पत्नी संजू देवी, बेटी प्रीति की गला रेत कर हत्या

Advertisement

गोरखपुर। खोराबार के रायगंज निवासी गामा निषाद पत्नी संजू देवी और उनकी बेटी प्रीति की गला काटकर लगभग रात 10:00 बजे हत्या कर दी गई। गामा निषाद के भाई रामा निषाद के घर पर शादी थी। शादी में शरीक होने परिवार के साथ गामा निषाद जा रहे थे ।घात लगा कर बैठे अपराधियों ने तीनों पर हमला बोल दिया।

मृतक गामा निषाद उम्र 42, उनकी पत्नी संजू देवी उम्र 38 वर्षीय व 20 वर्षीय बेटी प्रीति की गला काटकर रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास हत्या कर दी गई। गामा के भाई रामा निषाद निवासी रायगंज के घर पर बेटी की शादी थी। आज मटकोडवा था। गामा अपनी पत्नी व बेटी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पैदल ही जा रहे थे। रास्ते मे घात लगाकर धारदार हथियार से प्रहार कर गला काट दिया गया।

Advertisement

यह घटना रामा निषाद के घर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर हुई है। एक बेटा अच्छेलाल बच गया क्योकि वह दूसरे रास्ते से कार्यक्रम में जा रहा था। एक और बेटा बाहर रहता है। गामा बंगला चौराहे पर मकान बनवाकर रहते थे।

एसएसपी डॉ विपिन ताडा,एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई,सीओ कैन्ट श्यामदेव बिंद मौके पर मौजूद हैं। डेडबॉडी थाने लायी गयी है। हत्या के कारणों व आरोपियों का पुलिस पता लगा रही है। मौके पर फोर्स तैनात है। क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक भी मौके पर है। एक छोटी बेटी खेलने गयी थी वह बच गयी है।

Advertisement

Advertisement