मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

757

दिल्ली। लंबी जद्दोजहद, उठापटक के बाद आखिरकार आज कांग्रेस को नया अध्यक्ष (Congress New President) मिल गया। सीताराम केसरी के 24 साल बाद कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खरगे के रूप में पहला गैर गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मिल गया है। 80 साल के खरगे ने शशि थरूर को बड़े अंतर से अध्यक्ष चुनाव में पराजित किया है।

Advertisement

चुनाव से पहले ही माना जा रहा था कि खरगे आसानी से चुनाव जीत जाएंगे। खरगे को गांधी परिवार का पूरा साथ था। खरगे को 7, 897 वोट मिले जबकि थरूर को महज 1,072 वोट ही मिले। 416 वोट अमान्य करार दिए गए। कुल 9,385 वोट पड़े थे।