पीपीगंज: प्यार किया, शादी की और हनीमून मना कर दूसरी शादी करने निकल पड़ा

612
संकेतिक तस्वीर
संकेतिक तस्वीर

गोरखपुर। प्यार शादी और धोखे की ऐसी कहानी आपने शायद ही सुनी होगी। पहले दोनों में प्यार हुआ, सिर्फ शादी और हनीमून भी हुआ।

Advertisement

कई महीनों बाद भी जब युवक अपनी पत्नी को अपने घर नहीं ले गया तो लड़की के घरवाले लड़के के घर पहुंच गए।

यहां पता चला कि लड़का तो दूसरी शादी करने जा रहा है। यह सुनकर तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

इसके बाद लड़की ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उत्पीड़न का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाने में एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम तिघरा निवासी महेश गुप्ता करीब दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

युवती के घर वालों द्वारा दबाव बनाने पर महेश ने कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में 10 फरवरी 2020 को शादी की और उसके बाद हनीमून ले गया। हनीमून से आने के बाद लड़की को उसके मायके भेज दिया।

एक महीने बाद 13 मार्च 2020 को युवती को लखनऊ बुलाकर दो दिन तक शारीरिक संबंध बनाकर यह आश्वासन दिया कि जल्द ही धूमधाम से शादी करेगा।

जिसके बाद शादी न करने की वजह से युवती और उसके परिजन महेश पर दबाव बनाने लगे।

महेश यही कहता रहा कि उसके परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे हैं। घर वालों को मनाकर जल्द ही वह धूमधाम से शादी करेगा।

कुछ समय बाद युवती ने महेश से उसे घर ले जाने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया।

इसके बाद युवती और उसके परिजन महेश गुप्ता के घर पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि महेश की शादी किसी अन्य लड़की के साथ तय हो रही है।

इसके बाद युवती ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।