Home गोरखपुर गोरखपुर जिला प्रशासन ने तैयार की दूसरे का राज्यों में फंसे लोगों...

गोरखपुर जिला प्रशासन ने तैयार की दूसरे का राज्यों में फंसे लोगों की लिस्ट

गोरखपुर। लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे 31500 लोगों ने वापस गोरखपुर आने के लिए अप्लाई किया है है। इन लोगों ने जिला प्रशासन के पोर्टल wecaregorakhpur.in पर घर वापसी के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया किया है।

जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक महाराष्ट्र में लोग फंसे हैं। जबकि इसके बाद दिल्ली व गुजरात का नंबर आता है। बाहर फंसे लोगों वापस बुलाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

मजदूरों को लेकर 6 ट्रेनी पहुंची गोरखपुर, किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं

इसके अलावा बड़ी संख्या में बाहर फंसे लोग भोजन आदि नहीं मिलने की समस्या भी बता रहे हैं जिसका निस्तारण भी जिला प्रशासन संबंधित जनपदों के कंट्रोल रूम में बात करा रहा है।

  1. 677 आंध्र प्रदेेश
  2. 180 बिहार
  3. 117 छत्तीसगढ़
  4. 3772 दिल्ली
  5. 3707 गुजरात
  6. 1986 हरियाणा
  7. 66 झारखंड
  8. 3098 कनार्टक
  9. 316 मध्य प्रदेश
  10. 8348 महाराष्ट्र
  11. 1978 पंजाब
  12. 416 राजस्थान
  13. 1419 तमिलनाडु
  14. 113 गोवा
  15. 131 चंडीगढ़
  16. 05 अंडमान-निकोबार
  17. 33 दमन-दीव
  18. 32 दादर व नागर हवेली
  19. 238 हिमाचल प्रदेश
  20. 117 जम्मू-कश्मीर
  21. 352 केरला
  22. 01 लद्दाख
  23. 01 लक्षद्वीप
  24. 04 मेघालय
  25. 05 मिजोरम
  26. 10 नगालैंड
  27. 16 पांडुचेरी
  28. 02 सिक्किम
  29. 1649 तेलांगना
  30. 02 अरुणांचल प्रदेश
  31. 08 त्रिपुरा
  32. 290 पश्चिम बंगाल

कुल – 29089

जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने बताया कि दूसरे राज्यों में फंसे गोरखपुर के सभी लोगों को बुलाया जा रहा है। इसके लिए वहाँ भी उनके खाने पीने और रहने की समस्या में उनकी मदद भी कराई जा रही है।

अब तक 31532 लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जिले के सभी गांवों से बाहर जाकर फंसे लोगों की जानकारी जुटाई गई है। इस तरह बाहर अभी भी 40 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं।

इनके गोरखपुर आने की व्यवस्था कराई जा रही है। जो भी अन्य लोग बाहर हैं और जनपद में आना चाहते हैं तो वह अपने आसपास के केंद्र पर पंजीकरण करा लें। कोई भी पैदल न आए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version