Home न्यूज़ पढ़ाई पर लॉकडाउन नहीं, यहां चलेगा हिंदी बोर्ड का फन वाला क्लास

पढ़ाई पर लॉकडाउन नहीं, यहां चलेगा हिंदी बोर्ड का फन वाला क्लास

गोरखपुर। कोरोना महामारी के वजह से पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन में पूरा देश घरों में कैद है। ऐसे में सबसे अधिक परेशान बच्चे को अभिवावक हैं। क्योंकि बच्चे घर पर बोर तो हो ही रहे हैं उनकी पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है।

उन्हें चिंता है अपने बच्चों की जिनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। हालांकि सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि बच्चों की पढ़ाई ना बाधित होने पाए लेकिन अभी तक कोई ठोस रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है।

ऐसे में निहार शांति आंवला ने एक नई शुरुआत की है। जिससे सभी छात्रों को खासतौर से हिंदी भाषी क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के पढ़ाई में अच्छा सहयोग मिलेगा। वह भी बिल्कुल नए और मस्ती भरे अंदाज में।

आपको बता दें कि निहार शांति आंवला ने ‛फोन उठाओ-इंडिया को पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की है। जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी छात्रों के आसान सुलभ तरीके से घर बैठे बच्चों की पढ़ाई हो सके।

इसके लिए निहार शांति आंवला की तरफ से गूगल प्ले स्टोर एप्पल स्टोर एप्लीकेशन उपलब्ध कराया गया है।

आप दिए गए लिंक Pathshala fun wala से फ्री में इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके माध्यम से बच्चे मस्ती करते हुए पढ़ाई कर सकते हैं इसे सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि बच्चे कभी बोर नहीं होंगे। तो आज ही इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करिए और फ्री सुविधाओं का लाभ उठाइए।

आप चाहे तो निहार शांति आंवला के इस मुहिम में वालंटियर बनकर कर बच्चों को अंग्रेजी भी पढ़ा सकते हैं। तो इस लॉकडाउन का सदुपयोग करिए और किसी दूर गांव में रहने वाले बच्चे की पढ़ाई का जरिया बनीए।

निहार शांति आंवला के ‘फ़ोन उठाओ इंडिया को पढ़ाओ’ पहल से जुड़िए और ग्रामिण बच्चो को अंग्रेजी बोलना सिखाइए। वह भी एक 10 मिनट की फ़ोन कॉल द्वारा।

वालंटियर करने के लिए, इस नंबर पर कॉल करिए 1800 209 7788।

Exit mobile version