बैरिकेड से कूद कर जनता से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, वीडियो वायरल

413

प्रियंका ने सोमवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में रैलियां की, साथ ही इंदौर में रोड शो भी किया। प्रियंका ने रतलाम में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। यहां प्रियंका के लिए लोगों को उत्‍साह देखते ही बन रहा था।

Advertisement

रैली को संबोधित करने के बाद प्रियंका मंच से उतरीं और फिर सीधा बैरिकेट्स से कुंद कर जनता से मिलने पहुंची, लोग प्रियंका को अपने पास पाकर काफी खुश दिखे प्रियंका का ये अवतार लोगों को काफी पसंद आरहा है, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है.

आप को बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी कई राज्यों में करीब सैकड़ों रैलियां कर चुकी हैं। और अपने चुनाव प्रचार में कोई भी कमी नहीं छोर्ड रही हैं, अब चाहे वो लोगों से मिलना हो गरीब लोगों के घर जाकर पापड़ सुखना हो या मंदिर मंदिर जा कर भगवान को मानना..