लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में UP की 14 सीटों पर कुल 57.33% मतदान

399

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए पांचवें चरण में सोमवार को 57.33 प्रतिशत मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने मतदान संपन्न होने के बाद यहां संवाददाताओं को बताया कि शाम छह बजे तक 57.33 फीसदी मतदान हुआ. उन्होंने बताया कि 2014 के चुनाव में उक्त सीटों पर 56.92 प्रतिशत मतदान हुआ था.

Advertisement

पांचवें चरण के चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (अमेठी), संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (धौरहरा) और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री (फैजाबाद) जैसे दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैदहो गया.