ब्रेकिंग : देवरिया में एक साथ मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, संख्या 50 के पार

758

देवरिया में आज रविवार को एक साथ 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। देवरिया में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से पार हो गयी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने की है।

Advertisement

बता दें कि शनिवार देर रात तक मुंबई से निजी वाहन और श्रमिक स्पेशल ट्रेन से और एक दिल्ली से आए छह लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसमें एक महिला भी शामिल है। दो लोगों को छोड़ बाकी महिला और युवक गांव में घूमे हैं।

छहों संक्रमितों को गोरखपुर रेलवे अस्पताल में बनाए गए कोरोना सेंटर पर भेज दिया गया है। इनके संपर्क में रहने वालों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। मुंबई से आए लोगों की वजह से जनपदवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।