कैंपियरगंज : अंडा नही खिलाता था पति, महिला किसी और के साथ फ़रार

703

इलाके के एक गांव में अजीब मामला सामने आया है। यहां से एक महिला सिर्फ इसलिए प्रेमी के साथ चली गई क्योंकि पति रोजाना अंडा नहीं खिलाता था। दरअसल, चार महीने पहले भी यही महिला प्रेमी के भाग गई थी और वापस आने पर पुलिस को यही वजह बताई थी।

Advertisement
एक बार फिर अंडा नहीं मिलने पर झगड़ा हुआ और वह फरार हो गई। प्रेमी भी घर पर नहीं है। इस वजह से पूरी आशंका है कि महिला उसके ही साथ गई है। इस बार आठवीं में पढ़ने वाली ननद को भी साथ ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कैंपियरगंज इलाके में रहने वाली एक महिला का पति मजदूरी करके जीवन यापन करता है। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पत्नी का पिछले एक साल से पास के ही रहने वाले से प्रेम संबंध हो गया था। करीब चार महीने पहले वह प्रेमी के साथ चली गई थी।

पुलिस के दबाव में वापस लौटी तो थाने में बोला कि उसे पति अंडा नहीं खिलाता है जबकि प्रेमी इस बात का हमेशा ध्यान रखता है। इसी बीच फिर पति से उसका झगड़ा अंडे को लेकर हो गया और वह ननद को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पति ने थाने पर तहरीर देकर पत्नी को वापस लौटाने की मांग की है।