उत्तर प्रदेश: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए, टास्क फोर्स का गठन

376

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसे जल्द लागू करने की तैयारियां तेज़ हो गई हैं।

Advertisement

प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने हेतु कार्य योजना बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित करने की संस्तुति दे दी है।

इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा और बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी सह-अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद मोहन, डॉ. निशी पांडेय और डॉ. अब्बास नैयर भी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। विजय किरण आनंद महानिदेशक सर्व शिक्षा अभियान टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होंगे।

योजना बनाने के लिए 17 सदस्यीय टास्क फोर्स में इसके अतिरिक्त डॉ.जीसी त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद, रेणुका कुमार, एस. राधा चौहान, मोनिका एस. गर्ग, आराधना शुक्ला, अनिल स्वरूप, अशोक गांगुली भी इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

डॉ. विनय पाठक कुलपति एकेटीयू लखनऊ, वाचस्पति मिश्र अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, वीपी खंडेलवाल पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा, कृष्ण मोहन त्रिपाठी पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा भी इस टास्क फोर्स में सदस्य नामित किए गए हैं।