प्रियंका सुसाइड मामले में नया मोड़, समय से कैंपस पहुंचने के बाद भी परीक्षा देने 1 घंटे देर से पहुंची थी

484

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बीएससी होम साइंस की स्टूडेंट 19 साल की प्रियंका की मौत के मामले में मीडिया रिपोर्ट्स में नए खुलासे हुए हैं।

Advertisement

बताया गया है की प्रियंका अपने घर से अपने भाई के साथ भले ही सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा देने के लिए निकल गई थी। भाई ने विश्वविद्यालय के गेट पर समय से प्रियंका को ड्रॉप भी कर दिया था। लेकिन वह परीक्षा हाल में वह एक घंटे देरी से पहुंची थी। आधे घंटे के भीतर ही उसने अपनी उत्तर पुस्तिका जमा कर दी थी।

सीसीटीवी में 10.04 पर परीक्षा हाल मे एंट्री करती हुई देखी गई

शिवपुर सहबाजगंज निवासिनी प्रियंका की मौत को लेकर पुलिस एक-एक बिंदु खंगाल रही है। परीक्षा हाल का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला है कि प्रियंका 10 बजकर 04 मिनट पर परीक्षा कक्ष में पहुंची थी। उस समय तक सभी परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना शुरू कर चुके थे।

घर वालों के मुताबिक प्रियंका सुबह साढ़े आठ बजे ही अपने भाई के साथ परीक्षा देने के लिए निकली थी।

पुलिस के मुताबिक प्रियंका सुबह नौ बजे ही विश्वविद्यालय पहुंच गई थी, लेकिन 10 बजे तक वह कहां रही, किसके साथ रही इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

पुलिस का यह भी कहना है कि प्रियंका के परीक्षा हाल में आने का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, लेकिन वह स्टोर रूम तक कैसे पहुंची, इसकी सीसीटीवी फुटेज नहीं है।