आईपीएल 2020: Vivo के हटने के बाद, Dream 11 बना टाइटल स्पॉन्सर

462
Advertisement

Advertisement

IPL2020 के लिए चाइनीज कंपनी VIVO की जगह नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान हो गया है। VIVO को सीजन 13 से हटाए जाने के बाद Dream 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है।

आईपीएल की मुख्‍य प्रायोजक बनने की रेस में अनएकेडमी टाटा और बायजू थे। अनएकेडमी की बोली 210 करोड़, टाटा की 180 करोड़ और बायजू की 125 करोड़ की थी।

Advertisement

IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि Dream 11 ने 222 करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं।

यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपये से 218 करोड़ रुपये कम है। ड्रीम 11 ने चीनी कंपनी VIVO की जगह लगभग साढ़े चार महीने के लिए टाइटल प्रायोजन का अधिकार हासिल किया।


टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद के कारण BCCI ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी।

वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे।

Advertisement

Advertisement