गोरखपुर विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा ने अमेरिका में लहराया परचम..

1127

कहते हैं कि अगर पूरे मन और दृढ़संकल्प से कोई काम किया जाये तो वो पूरा जरूर होता है। इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है गोरखपुर विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और देवरिया जिले के पुरैनी मिश्र गांव की बहु प्रियंका मिश्रा ने। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी प्रियंका मिश्रा ने मिस यूएस वर्ल्‍ड इंटरनेशनल बनने का ख्वाब पूरा कर दिखाया है।

Advertisement

सफलता का श्रेय पति को दिया:

अमेरिका के बहामास आइलैंड पर हुई प्रतियोगिता में दर्जनों प्रतिभागियों को पछाड़कर उनके सिर मिस यूएस वर्ल्‍ड इंटरनेशनल पेजेंट का ताज सजा है। प्रियंका कहती हैं कि इस सफलता के पीछे उनके पति अवनीश मिश्र का सहयोग है।

देवरिया की हैं मूल निवासी:

पति के साथ अमेरिका में रह रहीं प्रियंका बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के ओएसडी रह चुके लार क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी शिक्षक डा. योगेंद्र पति त्रिपाठी की बेटी हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी शादी देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरैनी मिश्र में राजेंद्र मिश्र के पुत्र अवनीश मिश्र से हुई। प्रियंका ने एक मल्टीनेशनल बैंक में रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर कामकाज शुरू किया। दो बच्‍चों की मां प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने मिस वर्ल्‍ड जैसी प्रतियोगिता की तैयारी की और सफलता अर्जित की।