गगहा: ब्लाक कर्मियों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लिया संकल्प धूम धाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस

160
Advertisement

गोरखपुर। इस बार देश में 76 स्वंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के साथ कुछ अलग अंदाज में मनाने के लिए शासन प्रशासन ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दिया है। सरकार पहले से ही इस पर्व को कई महीनों से आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है इसी के मद्देनजर इस बार पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार सबसे अलग अंदाज में होने जा रहा है इसी के मद्देनजर हर स्तर पर तैयारियां चल रही है,जश्न ए आजादी का पर्व तिरंगा हर घर पर लगाकर मनाया जाएगा, उस दिन अन्य पर्वों की भांति तरह-तरह के पकवान भी महिलाएं बनाएंगी।

Advertisement

उक्त बातें गगहा के खण्ड विकास अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने मंगलवार को गगहा ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थित सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ब्लाककर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी की 76 वीं वर्षगाँठ कुछ खास ढंग से मनाया जाएगा देश के जांबाज रणबाकुरों ने इसी आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हम सबको गुलामी की जंजीरों से छुड़ाया था।

हमें सोचना होगा लम्बे संघर्षों के बाद मिली आजादी का जश्न मेरे पूर्वजों ने कितना धूमधाम से मनाया होगा।उन्होंने समूह की महिलाओं से इस पर्व के दिन हर घरों पर तिरंगा फहराने व अच्छे पकवान बनाने का भी निर्देश दिया। महिलाओं ने एक स्वर से हाथ उठाकर इस नेक कार्य को जिम्मेदारी से करने का संकल्प लिया।

Advertisement

उक्त बैठक में बीएमएम आशिर सिद्दिकी,सुशील भारती, अरुण कुमार पाण्डेय, अशोक सिंह, पुष्पेन्द्र यादव,अनूप श्रीवास्तव, पूजा शुक्ला, सुनीता यादव,लीलावती देवी, कविता यादव,विवेक कुमार,अमरजीत, राकेश यादव सहित अनेकों ब्लाककर्मी व समूह सखी उपस्थित रहे।

Advertisement