न्याय बन्धु ऐप से मिलेंगी नि:शुल्क कानूनी राय: DM आशुतोष निरंजन

549

बस्ती। बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि “न्याय बन्धु ऐप से मिलेंगी नि:शुल्क कानूनी राय” गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए रजिस्टर्ड प्रो बोनो एडवोकेट्स की नि:शुल्क विधिक सेवाएं न्याय बंधु मोबाइल एप पर उपलब्ध है। उन्होने बताया कि भारत सरकार के विधि मंत्रालय की ओर से अधिवक्ताओं, वादकारिर्यों एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को नि:शुल्क विधिक सेवा प्रदान करने के लिए ऐप लॉन्च किया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि न्याय बंधु ऐप के जरिए घर बैठे कानूनी राय व सहायता दी जा सकती है। जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज्ञान प्रकाश तिवारी के निर्देशानुसार इसकी जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार जायसवाल ने बताया कि न्याय बंधु मोबाइल ऐप गरीब व जरूरतमंद लोगों को रजिस्टर्ड प्रो बोना एडवोकेट्स से संपर्क कर नि:शुल्क कानूनी सेवा देने में मदद करेगा। यह ऐप हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध है तथा इसका प्रयोग विभिन्न श्रेणियों के लोग कर सकते हैं

इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संविधान के अनु0 23 में यथानिदिष्ट मानव के दुर्व्यवहार अथवा बेगार का शिकार व्यक्ति स्त्री व बालक, वह व्यक्ति जो अभिरक्षा में है तथा औद्योगिक कर्मकार, बहुविनाशक, जाति हिंसा, जाति अत्याचार, बाढ़ सूखा, भूकंप, अथवा औद्योगिक संकट का शिकार कानून के तहत निर्धारित राशि से कम सालाना आय वाला व्यक्ति व अन्य हो सकते हैं। न्याय बंधु ऐप एंड्राइड फोन गूगल प्ले स्टोर या www.probono-doj.in पर उपलब्ध लिंक से निशुल्क डाउनलोड कर सकते है।

रिपोर्ट: दिलीप पांडेय