राम जन्मभूमि ट्रस्ट के बैंक खाते से 6 लाख उड़ाने वाले जालसाज गिरफ्तार

272

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से फ्रॉड के जरिए 9 सितंबर 2020 को 6 लाख रुपये जालसाजों ने दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस खाते में रामलला का पैसा ट्रांसफर हुआ था उस खाते को पुलिस ने तुरंत ही सीज करवा दिया था।

Advertisement


अब जालसाजी के उस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अयोध्या पुलिस ने महाराष्ट्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड अब तक फरार है। मास्टरमाइंड बाबा विश्वनाथ के शहर काशी का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में वह मुंबई में रह रहा था।

इस मामले में चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी अयोध्या में राम की पैड़ी के पास से गई है। पुलिस की माने तो इन चारों आरोपियों को जांच के लिए बुलाया गया था और पूछताछ के दौरान इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत महाबल शेट्टी, विमल लल्ला, शंकर सीता राम और संजय तेजराज है. ये सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। अयोध्या पुलिस की मानें तो यह चेक क्लोनिंग का मामला है। बैंक के अधिकारी या कर्मचारी भी क्या इस मामले में शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।