Advertisement
बड़हलगंज। स्थानीय ब्लाक के सिधुआपर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। एमएलसी बनने के बाद प्रथम आगमन पर गुरुवार को लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
Advertisement
बड़हलगंज पहुंचने पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय, माया शंकर शुक्ल, स्वतंत्र सिंह, अखंड शाही, महेश उमर, वेदप्रकाश त्रिपाठी, सुनील सिंह, धर्मराज निषाद, कमलेश पटेल, दुर्गेश मिश्र, धर्मेंद्र तिवारी, अजय मोदनवाल, अमित मोदनवाल, रवि कृष्ण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement