महराजगंज: बच्चों के विवाद में पीट पीटकर महिला की हत्या
महराजगंज। जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी चौबे में खेलते समय बच्चों से शुरू विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को पीट पीट कर मार डाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली खबर के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी चौबे में आज दोपहर लगभग 12 बजे बच्चों के बीच आपसी कहासुनी हो गयी।
धीरे धीरे कहासुनी बड़े विवाद में बदल गयी। जिसमें एक परिवार ने मिलकर 45 वर्षीय सैरुन पत्नी मुक़ददीम को मार -पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।