पहले चरण का मतदान, आन्ध्र प्रदेश में हिंसा

373

तेलंगाना और आंध प्रदेश की सभी सीटों के साथ ही लोकसभा की कुल 91 सीटों के लिए 18 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में गुरूवार को पहले चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। इसमें नितिन गडकरी, किरेण रिजिजू और वीके सिंह समेत कई केन्द्रिय मंत्रियों की किस्मत का फैसला हो रहा है।

Advertisement

उधर आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट, अरुणाचल प्रदेश की 60, सिक्किम की 32 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश से अलग होकर 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में गुरुवार को ही मतदान संपन्न हो जाएगा।

टीडीपी और वाईएसआर कार्यकर्ताओं के बीच आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिल के तदिपत्री विधानसभआ के मीरापुरम गांव में हुई हिंसा में तेलुगू देशम पार्टी कार्यकर्ता सीधी भास्कर रेड्डी और वाईएसआर कांग्रेस कार्यकर्ता पुल्ला रेड्डी की मौत हो गई। दोनों ही तरफ से पार्टी कार्यकर्ता एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे थे।