गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद शुक्ल का निधन

487

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य व पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ल का आज दिन रविवार को निधन हो गया।

Advertisement

अरविंद शुक्ल करीब तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय थे गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था वह संस्थापक मंत्री भी थे उसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने। उनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और शानदार रहा इस दौरान प्रेस क्लब को इस दौरान कई बड़ी उपलब्धियां भी मिली।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया:

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अरविंद शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शुक्ल के निधन से पत्रकारिता जगत की क्षति हुई है।

बताया जा रहा है कि अरविंद शुक्ल कि हृदय गति रुकने से मौत हुई। उनके निधन की सूचना मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने श्री शुक्ल के परिवार वालों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। श्री शुक्ल के निधन की सूचना मिलते ही उनके घर पहुँच कर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, महामंत्री मनोज यादव, पूर्व उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय सहित तमाम पत्रकार साथियों ने परिवारवालों को ढांढस बांधा।