गोरखपुर के नौका-विहार पर फहराया जाएगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा..

1634
Advertisement

गोरखपुर।

Advertisement

मुख्यमंत्री का शहर गोरखपुर फिर एक बार इतिहास रचने को तैयार है। आने वाले गणतंत्र दिवस दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा गोरखपुर में फहराया जा सकता है। इसके लिए लगभग तैयारियां भी पूरी कर ली गयी है। ये तिरंगा गोरखपुर के रामगढ़ताल पर फहराया जाएगा। इसके लिए काफी समय से तैयारियां चल रही थी जो आने वाले समय में देखा जा सकता है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामगढ़ ताल की जेटी पर गोरखपुरवासियों को 246 फीट ऊंचा तिरंगा फहरता दिखेगा।

यह तिरंगा गोरखपुर या पूर्वांचल ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले की शान बनेगा। अभी प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा है, जिसकी ऊंचाई 211 फीट है। ऐसे में गोरखपुर में फहराने वाले तिरंगे की ऊंचाई गाजियाबाद के तिरंगे से दो-चार नहीं बल्कि 35 फीट अधिक है।
झंडा स्थापना स्थल के आसपास लंबी दूरी तक रामगढ़ ताल का दायरा होने और शहर की ऊंची से ऊंची इमारत से झंडे की लंबाई के अधिक होने की वजह से संस्था का दावा है कि स्थापना स्थल से इसकी दृश्यता कम से कम 15 किलोमीटर होगी। ऐसे में शहर के हर कोने से राष्ट्र का यह गौरव देखा जा सकेगा।

Advertisement

फिलहाल नौका विहार लोगों के आकर्षण का केंद्र तो बना ही हुआ है उम्मीद लगाई जा रही है कि जब 246 फ़ीट का तिरंगा यहां फहरेगा तो दूर दूर के लोग पर्यटक के तौर पर यहां तिरंगे को देखने और सलामी ठोंकने आएंगे।

Advertisement