Home उत्तर प्रदेश बागपत जेल में खुलेआम एक कैदी की हत्या, कई घायल

बागपत जेल में खुलेआम एक कैदी की हत्या, कई घायल

लाॅकडाउन के बीच भी पश्चिमी यूपी में आपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था की भी लगातार पोल खुल रही है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार दोपहर जिला कारागार में दो बंदियों के गुटों में हुए झगड़े के बाद एक बंदी की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जिला कारागार में किसी बात पर बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान कारागार में अफरातफरी मच गई। एक-दूसरे पर हमले में बसी निवासी ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।  

खूनी संघर्ष में अन्य बंदी भी घायल हुए हैं। सूचना पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बंदियों को शांत कराया। घायल बंदी  ऋषिपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य बंदी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है उसका जिला जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्जनभर बंदियों को मामूली चोटें आई हैं।

Exit mobile version