Home राजनीति 20 जनवरी को JP नड्डा को बनाया जा सकता है भाजपा अध्यक्ष,...

20 जनवरी को JP नड्डा को बनाया जा सकता है भाजपा अध्यक्ष, निर्विरोध चुना जाना तय

नई दिल्ली। जेपी नड्डा 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीजेपी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी को होगी। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 21 जनवरी को होगा। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा निर्विरोध निर्वाचित होंगे।

जगत प्रकाश नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। नड्डा का पार्टी का 11वां अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

अभी गृहमंत्री अमित शाह के पास पार्टी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। शाह के केंद्र में मंत्री बनने के बाद पार्टी की गतिविधियों को संभालने के लिए नड्डा को उनका सहयोगी बनाया गया था।

Exit mobile version