भोजपुरी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन सी.पी.भट्ट का होम क्वारंटाइन हुआ पूरा

573

तकरीबन ढाई महीने पहले गोरखपुर सहजनवा तहसील के ग्राम पुंडा निवासी सीपी भट्ट अपने आधा दर्जन फिल्मों की शूटिंग एवं डबिंग के लिए मुंबई के भाईंदर स्थित अपने फ्लैट पर गए थे उसके बाद कोरोना काल शुरू हो गया और देश में जनता कर्फ्यू लगा और तब से निरंतर मुंबई में और पूरे देश में लॉकडाउन चलने लगा मुंबई में फंसे सीपी भट्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की मदद से आज से तकरीबन 17 दिन पूर्व मुंबई से गोरखपुर चलकर आने वाली गाड़ी से गोरखपुर आए। जिला प्रशासन ने उनको होम कवारन्टीन करने की सलाह दी जिसको लेकर सीपी भट्ट होम क्वॉरेंटाइन हुए और आज सीपी भट्ट पूरी तरह स्वस्थ हैं और अब नई पारी से लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

इसके साथ ही अभिनेता सीपी भट्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत सारा आभार व्यक्त किया है कि उनके वजह से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत सारे लोग जो मुंबई में पहुंचे थे वह अपने अपने घरों में सुरक्षित वापस आ गए।