गोरखपुर का लाल “नीतीश” विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर लहराएगा तिरंगा

499
Advertisement

गोरखपुर। गोरखपुर के अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह जल्द ही विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट(29031 फिट) को फतह करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियों को शुरू कर दी है। पर्वतारोही नीतीश सिंह पिछले एक माह से हिमांचल प्रदेश के जगतसुख जगह पर रह कर ट्रेनिंग ले रहे।।नीतीश सफलतापूर्वक एवरेस्ट को फतह करने के लिए जी जान से जुट गए है।।

Advertisement

इस संदर्भ में नीतीश बताते है कि माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए पिछले एक माह से हिमांचल प्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे।।नीतीश अपने तैयारियों की चर्चा करते हुए बताया कि सुबह 5 बजे उठ कर लगभग 6 से 8 किमी की दौड़ लगाते है,उस समय तापमान लगभग -4 डिग्री होता है।

8 बजे तक योग-व्यायाम करते है।।फिर 10:30 बजे 12-15 किलो बैग के साथ चढाई करते है।।इस दौरान खान-पान व स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे। इस अभियान व तैयारी में ट्रेवल बुटीक(TBO.Com) उन्हें सहयोग कर रहा।

Advertisement

इसी क्रम में नीतीश 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज 8000 फिट की ऊंचाई मंगनकोट पर कैम्प लगाया और वहां भारत का ध्वज फहराया।।यह कैम्प मनाली से ऊपर है।।

आपको बता दे कि गोरखपुर के राजेन्द्र नगर के रहने वाले नीतीश सिंह एक शहीद के पुत्र है।।अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने पिछले 26 जनवरी को अफ्रीका महाद्वीप को सबसे ऊंची चोटी किलिमन्जारो व 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया।

नीतीश सिंह अब तक 2 अंतराष्ट्रीय चोटी सहित लगभग दर्जनों पर्वतों को फतह कर चुके है।।अब उनका लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने की है।

Advertisement
Advertisement