कांग्रेस ने गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 10 वरिष्ठ नेताओं को किया निष्कासित..

453

बुरे दौर से गुजर रही राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा फैसला लिया है, पार्टी ने कई बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। पार्टी ने 10 नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्काषित किया है। 21 नवंबर को कांग्रेस अनुशासन समिति ने 11 कांग्रेसी नेताओं को दिया था।

Advertisement

नोटिस जिसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बैठक की थी। इसके बाद 11 में से 10 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने का फैसला लिया गया। इसमें पूर्व विधायक एवं सदस्य एआईसीसी हाफिज मोहम्मद उमर को छोड़कर 10 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है।