नई दिल्ली। काफी समय से विराट-अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनके घर किलकारी गूंज गई है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है।
बता दें कि विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापिस भारत आ गए हैं और वह अनुष्का के साथ ही है।
बता दें कि विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का से शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।
Advertisement
Advertisement