फिल्म गुलाबो सिताबो में फातिमा बेगम का किरदार निभाने वाली और देश की पहली महिला RJ फारुख जाफर नहीं रही

969

नई दिल्ली। बॉलीवुड से शुक्रवार रात एक दुखी करने वाली खबर आई है। फेमस एक्ट्रेस फर्रुख जाफर का लखनऊ में 89 साल की उम्र में निधन हो गया।

Advertisement

फर्रुख ने रेखा की फिल्म ‘उमराव जान’ से लेकर अमिताभ बच्चन की ‘गुलाबो सिताबो’ तक में अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया था.

फर्रुख जाफर बीते पांच अक्तूबर से लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन में जानकारी उनके रिश्तेदार ने दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्रुख जाफर के नाती शाज अहमद ने जानकारी दी कि उनकी नानी का मस्तिष्काघात के चलते आज शाम सात बजे गोमतीनगर के विशेषखंड स्थित आवास पर निधन हो गया।

शाज अहमद के मुताबिक शनिवार को सुबह 10 बजे ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

फर्रुख जाफर को फिल्म गुलाबो सिताबो में उनके इस जबरदस्त किरदार के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।