पनियरा और परतावल को नगर पंचायत का दर्जा, मेंहदावल और आनंदनगर का सीमा विस्तार

1133

लखनऊ। महराजगंज के पनियरा और परतावल को आज उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने नगर पंचायत का दर्जा दे दिया। इसके बाद से पनियारा और परतावल को नगर पंचायत बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया।

Advertisement

बताते चलें कि परतावल और पनियरा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए लोगों की काफी दिनों से मांग चली आ रही थी। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति के सभापति एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने इस प्रकरण को विधानसभा में भी उठाया था और नगर पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर इसे बनाए जाने की मांग थी। जिसको आज योगी कैबिनेट ने पास कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परतावल और पनियरा के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटी। वहीं कई भाजपा कार्यकर्ता पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर बधाइयां दी और खुशी का इजहार किया।

पनियरा बना नगर पंचायत

महाराजगंज का पनियारा काफी समय से सरकार की उपेक्षा का शिकार रहा है लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इसे नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। इसके बाद लोगों को उम्मीद है कि अब पनियरा के दिन भी बहुरेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा पनियरा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बाद वहां के लोगों में काफी खुशी है।

आनंदनगर और मेंहदावल का होगा सीमा विस्तार

एक तरफ जहां कैबिनेट ने प्रदेश भर में 8 नए नगर पंचायतों का सृजन किया है वही कुछ नगर पंचायतों के सीमा का विस्तार भी किया है। पूर्वांचल के 2 कस्बे आनंद नगर मेहदावल तेजी से बढ़े थे लेकिन वह क्षेत्र नगर पंचायत की सीमा से बाहर थे जिससे समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती थी। आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इन दोनों का के सीमा विस्तार को भी मंजूरी दे दी।