नेपाल घूमने गए एक ही परिवार के 8 भारतीय पर्यटकों की दम घुटने से मौत

569
Advertisement

भारत से नेपाल की सैर करने गए आठ पर्यटकों की दम घुटने से मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलने के बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से इस पर दुख व्यक्त किया गया है। पूरा मामला भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाल मकवानपुर जिले के दामन स्थित पनोरोमा रिजॉर्ट का है जहां ठहरे आठ भारतीय पर्यटकों की मंगलवार सुबह दम घुटने से मौत हो गयी। मारे गए लोग एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक भारत के केरल प्रदेश से पन्द्रह लोगों का जत्था नेपाल टूर पर आया था। जो एक ही कमरे में आठ लोग गैस हीटर लगा कर सो रहे थे, चारो तरफ से शीशे बन्द होने के कारण दम घुटने लगे और आठो बेहोश हो गए। अचेत अवस्था मे नेपाल पुलिस ने हेलीकॉप्टर से काठमांडू एम्स अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार सभी मृतक एक ही रूम सो रहे थे। प्रारम्भिक जांच के अनुसार यह लोग नेपाल घूमने आये थे,जिसमे आठ लोग एक ही कमरे हीटर लगा कर सो रहे थे।

दम घुटने के कारण इनकी मौत हुई है,मृतकों में केरला प्रदेश के 38 वर्षीय रंजीत कप, 34 वर्षीय इंद्र, 37 वर्षीय प्रवीण,32 वर्षीय शरिया,5 वर्षीय अभि,7 बर्षीय अर्चना,5 वर्षीय वैष्णो व 9 वर्षीय बद्रा कप, शामिल है, मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज अस्पताल भेजा गया।

Advertisement
Advertisement