यूपी के इस जिले में मृत मिले 10 कौवे, बर्ड फ्लू की आहट से सहमा प्रदेश

1405

लखनऊ। एक तरफ देश जहां कोरोना महामारी से अभी भी जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ बर्ड फ्लू का खतरा भी धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है हालांकि अभी तक इंसानों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

मध्य प्रदेश के कुछ जनपदों में पिछले कई दिनों से रहस्यमयी तरीके से कौवे के मरने की खबरें आ रही हैं।

इनमें इंदौर में मृत कौवों में बर्ड फ्लूू की पुष्टि भी हुई है।

मप्र की सीमा से सटे होने के नाते झांसी में सतर्कता बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार सुबह सेंट जूड चर्च परिसर के समीप अचानक दस से ज्यादा कौवे मृत पाए गए।

आसपास के लोगों में एक साथ इतने कौवों को मृत देखकर हड़कंप मच गया।

इसकी सूचना मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दी गई। थोड़ी ही देर में टीम भी वहां पहुंच गई। टीम ने इसे परीक्षण के लिए भिजवा दिया।