Home उत्तर प्रदेश यूपी के इस जिले में मृत मिले 10 कौवे, बर्ड फ्लू की...

यूपी के इस जिले में मृत मिले 10 कौवे, बर्ड फ्लू की आहट से सहमा प्रदेश

लखनऊ। एक तरफ देश जहां कोरोना महामारी से अभी भी जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ बर्ड फ्लू का खतरा भी धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है हालांकि अभी तक इंसानों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश के कुछ जनपदों में पिछले कई दिनों से रहस्यमयी तरीके से कौवे के मरने की खबरें आ रही हैं।

इनमें इंदौर में मृत कौवों में बर्ड फ्लूू की पुष्टि भी हुई है।

मप्र की सीमा से सटे होने के नाते झांसी में सतर्कता बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार सुबह सेंट जूड चर्च परिसर के समीप अचानक दस से ज्यादा कौवे मृत पाए गए।

आसपास के लोगों में एक साथ इतने कौवों को मृत देखकर हड़कंप मच गया।

इसकी सूचना मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दी गई। थोड़ी ही देर में टीम भी वहां पहुंच गई। टीम ने इसे परीक्षण के लिए भिजवा दिया।

झांसी के डीएम के मुताबिक जिले के एक स्कूल में कम से कम 4 कौवे मृत पाए गए हैं।

उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिये गए हैं। इन्फ्लूएंजा और बर्ड फ्लू का मामला नहीं निकला है। संभवतः उनकी मौत सर्दी के कारण हुई है।

बर्ड फ्लूू की दस्तक झांसी तक भी पहुंच गई।

बृहस्पतिवार को नगरा स्थित सेंट जूड चर्च परिसर के समीप रहस्यमयी तरीके से दस से ज्यादा कौवे मृत पाए गए।

अचानक इतने पक्षियों के मरने की सूचना पर पशुपालन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया।

मृत कौवों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। वहीं, देशव्यापी एलर्ट को देखते हुए जनपद स्थित सभी पोल्ट्री फार्म्स में सर्तकतता बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version