योगी आदित्यनाथ के संगठन से बागी हुए सुनील सिंह से मिले सपा सांसद प्रवीण निषाद

519
Advertisement

योगी आदित्यनाथ के संगठन हिन्दू युवा वाहिनी से बागी हुए सुनील सिंह से आज सदर सांसद प्रवीण निषाद ने मुलाकात की।आज अचानक सपा सांसद के मुलाकात से कई मायने निकाले जा रहे हैं।इस मुलाकात से राजनीति भी गर्म हैं।आपको बताते चले कि योगी आदित्यनाथ के हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े सुनील सिंह प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं जिसके बाद किसी मनमुटाव के कारणों के बाद सुनील सिंह ने अपनी अलग संगठन हिन्दू युवा वाहिनी भारत बना ली।कुछ दिन पहले राजघाट थाने की पुलिस ने सुनील सिंह को उनके 10 साथियों के साथ गिरफ्तार किया था।सुनील सिंह पर हंगामा और तोड़फोड़ करने के आरोप लगे थे।जिसके बाद सुनील सिंह जिला कारागार में बंद हैं।आज प्रवीण निषाद और सुनील सिंह की मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही हैं कि आने वाले आम चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता हैं।

Advertisement
Advertisement