कांग्रेस पार्टी के लिए संकल्पित हूं, पार्टी के विश्वास पर खरी उतरूंगी : सुप्रिया श्रीनेत

463

महराजगंज कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की पुत्री सुप्रिया श्रीनेत जनपद मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो हमपर विश्वास किया है उस पर मैं खरी उतरूंगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मेरे पिता पूर्व सांसद स्व.हर्षवर्धन सिंह के देहांत के बाद महराजगंज जिले का विकास पूर्णरूप से रुक गया है। मेरे पिता स्वर्गीय हर्षवर्धन सिंह ने घुघुली से महाराजगंज होते हुए आनंद नगर तक रेलवे लाइन के लिए प्रयास किया था लेकिन वर्तमान सांसद पंकज चौधरी और केंद्र सरकार द्वारा महाराजगंज जिले के प्रति सौतेले व्यवहार के कारण रेलवे का काम आज भी अधूरा पड़ा हुआ मेरी पहली प्राथमिकता है की चुनाव जीतने के बाद इस काम को पूरा कराने के लिए जी जान लगा दूंगी अपने अगले संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराजगंज जिले में गन्ना एक प्रमुख फसल है और किसानों कि मदद के लिए स्वर्गीय श्री हर्षवर्धन सिंह ने अपने प्रयास से इस जिले में चीनी मिल का निर्माण करवाया जो आज वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण बंद पड़ी है और गन्ना किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं आज की हालत यह है कि महराजगंज जिले में गन्ना किसान अपने बकाया मूल्य को पाने के लिए दर-दर भटक रहे और यह सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।

शेषमणि पाण्डेय