पैसेंजर ट्रेन से नीचे गिरी महिला, हालत गंभीर..
सिसवा बाजार।
Advertisement
महराजगंज जनपद के सिसवा से खड्डा रेल मार्ग पर सिसवा के महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कालेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर आज लगभग 3:45 बजे 55080 सवारी गाड़ी जो गोरखपुर से नरकटियागंज जाती है। इस से एक अज्ञात महिला गिर कर घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सिसवा नरकटियागंज रेल मार्ग पर स्टेशन के उत्तर आउटर के समीप एक पच्चास वर्षीय महिला ट्रेन से गिर गई। जिससे उसके एक तरफ के चेहरे पर गम्भीर चोट लगी व पैर टूट गया।