Home न्यूज़ प्रशासनिक समस्याओं के लिए सक्षम नहीं हैं हम, सांसद और विधायक से...

प्रशासनिक समस्याओं के लिए सक्षम नहीं हैं हम, सांसद और विधायक से मिले कार्यकर्ता : बीजेपी जिलाध्यक्ष

बहराइच के भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने कार्यालय पर एक पोस्टर लगाया है जो चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

इस पोस्टर में कहा गया है कि समस्त पार्टी कार्यकर्ता ध्यान दें, पुलिस प्रशासन से काम हेतु सांसद,विधायक से सम्पर्क करें,संगठन किसी भी प्रकार की समस्या का निवारण कराने में सक्षम नहीं है।

यह पोस्टर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कई जिले के भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी से नाराज़ हैं कि प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है और संगठन भी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेता है।

अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

Exit mobile version