लॉकडाउन में हुआ बेरोजगार, घर में होने लगा क्लेश तो पत्नी संग फंदे पर झूल गया

408

गोरखपुर। बेरोजगारी और गृहकलह से परेशान एक युवक ने सोमवार को पत्नी के साथ खुदकुशी की कोशिश कर ली। पत्नी तो किसी तरह बच गई पर युवक की जान चली गई।

Advertisement

युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। एक साल पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। पत्नी आठ महीने की गर्भवती है।

प्रेम विवाह की जानकारी के बाद से ही घर में कलह की स्थिति थी। काम-धंधा न मिलने की वजह से डिप्रेशन में था।

खुदकुशी की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी अन्तर्गत बहरामपुर दक्षिणी निवासी दीपचंद का 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण दिल्ली में काम करता था।

उसने महुईसुघर पुर निवासी रागनी निषाद से प्रेम विवाह किया था। लॉक डाउन के दौरान दिल्ली से घर आया तो काम धंधे को लेकर घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई।