Home पूर्वांचल देवरिया मुंबई से लौटे युवक की नहर किनारे मिली लाश, आसपास बिखरा था...

मुंबई से लौटे युवक की नहर किनारे मिली लाश, आसपास बिखरा था सफेद पाउडर

देवरिया। मुंबई से आए एक युवक का शव मंगलवार की सुबह देवरिया की पथरदेवा पुलिस चौकी के पास नहर के किनारे मिला। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास सफेद पाउडर बिखरा हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर पाउडर का नमूना जांच के लिए लैब में भिजवाया है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के रहने वाले मुन्ना गोंड़ (उम्र 36 वर्ष) मुंबई में नौकरी करते थे। लॉकडाउन से पहले वह परिवार के साथ गांव लौट आए थे।

परिवारिक कलह के चलते वह पथरदेवा कस्बे में किराए के मकान में पत्नी-बच्चों के साथ रहते थे। सोमवार की शाम वह बाजार के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे।

मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी के पास स्थित नहर के किनारे उनका शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्‍ना के शव के पास सफेद पाउडर गिरा था। तरकुलवा पुलिस ने इसकी जानकारी फॉरेंसिक टीम को दी।

फॉरेंसिक टीम ने पाउडर का सैंपल लेकर जांच लिए भेज दिया। मुन्‍ना की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पत्नी संगीता, बेटे अविनाश, अभिषेक, अंकुश और अभय का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version