महाराजगंज। काफी दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर सिंहपुर चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया। सब इंस्पेक्टर अविनाश त्रिपाठी मय फ़ोर्स साथ पेंडिंग में चल रहे विवेचना में थाना क्षेत्र के मुखबिर की खास सूचना के आधार पर पोस्को एक्ट में अभियुक्त को सिंहपुर चौराहे पर लगभग 10 बजे गिरफ्तार किये।
स्थानीय थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0-181/2020,धारा- 306,354,452 भा0द0वि0 व 7/8 के अंतर्गत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते न्यायलाय के समक्ष चालान कर दिया गया।
जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट