सौतेले बेटे ने गला दबाकर की मां की हत्या, थाने पर किया आत्मसमर्पण

416

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत डीगही में एक सौतेले बेटे ने अपनी माँ की जमीनी विवाद में हत्या कर दी। और घटना को अंजाम देने के बाद खुद थाने जाकर पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया।

Advertisement

मिली खबर के अनुसार शुक्रवार को ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत डीगही गांव में जमीनी विवाद में बेटे ने अपनी सौतेली माँ का गला दबाकर मार डाला। गांव वालों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर इस परिवार में आये दिन झगड़ा होता रहता था।

इस झगडे से तंग आकर सौतेली माँ रम्भा व पिता राजेन्द्र अपनी बेटी के घर डीगही के ही लमुहा टोले पर चले गए।

आज दिन शुक्रवार को दोपहर रम्भा देवी खेत में काम करने चली गयी। जैसे ही वह काम करके घर पहुंची तो बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़का सुनील साहनी उम्र 30 वर्ष ने अपनी सौतेली माँ का गला दबाकर हत्या कर दी और खुद थाने जाकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल तत्काल मौके पर पहुच कर इस घटना की जानकारी ली उसके बाद अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद CO निचलौल रणविजय सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने मौके पर पहुँचकर मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।