Home उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी संघ बड़हलगंज की अध्यक्ष बनीं शमा अफरोज

ग्राम विकास अधिकारी संघ बड़हलगंज की अध्यक्ष बनीं शमा अफरोज

Advertisement

बड़हलगंज : बड़हलगंज विकास खंड में बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी का चयन किया गया। जिसमें शमा अफरोज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। वही वरिष्ट ग्राम विकास अधिकारी रहे अशोक सिंह को उपाध्यक्ष व कृष्णानंद शर्मा को महामंत्री बनाया गया। जबकि वीरेन्द्र कुशवाहा को संरक्षक का पदभार सौंपा गया।

ग्राम विकास अधिकारी संघ के मनोनीत पदाधिकारियों को खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज सुरेश मौर्य,सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरेन्द्र पान्डेय व बासगांव के ग्राम विकास अधिकारी संघ के संरक्षक जितेन्द्र मिश्र ने नये पदाधिकारियो के चयन पर बधाई दी है।

ग्राम विकास अधिकारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष पद संभालने के बाद शमा अफरोज ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियो के हित के लिये सदैव तत्पर रहूंगी। इनके समस्याओ के समाधान के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिपक मौर्य,संजय कुमार,योगेश त्रिपाठी,योगेन्द्र सरोज,राहुल गुप्ता अजय पान्डेय,जयराम तिवारी,आशीष कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Exit mobile version